Kannauj News: पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कन्नौज, अगस्त 25 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। रक्षाबंधन एवं 12 वफात के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को छिबरामऊ पुलिस ने नगर के विभिन्न भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त की। क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार व प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पुलिसकर्मियों ने मुख्य बाजार, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण किया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों, राहगीरों तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बारावफात के जुलूस मार्गों पर ड्रोन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.