कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। नाली में गंदगी फैलाने को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने आरोपितों पर कार्रवाई करने के बजाय उसके पति का ही मेडिकल कराया और शांति भंग में चालान कर दिया। अन्य घायलों का मेडिकल तक नहीं कराया गया।

घटना का विवरण भोजापुर गांव निवासी नीलम पत्नी ओमप्रकाश ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 जून की सुबह घर के सामने नाली में गंदगी फैलाने को लेकर प्रदीप से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद प्रदीप कुमार, जयचंद, मिथुन, नंदनी और पिंकी देवी समेत अन्य लोग लाठी-डंडे, लोहे की चेन और तमंचा लेकर घर में घुस आए। आरोपितों ने ओमप्रक...