Kannauj News: पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार दो संदिग्ध दबोचे
कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बा के बैंक ऑफ इंडिया के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। अचानक हुई इस तेज कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हडक़ंप मच गया और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसे हालात बन गए। बताया जाता है कि मुखबिर की सटीक सूचना पर एसओजी टीम प्रभारी त्रदीप कुमार और थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौधरी व शिवराज सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहले से ही बैंक के आस-पास गुप्त रूप से निगरानी कर रहे थे। जैसे ही बाइक पर सवार दो युवक बैंक के पास पहुंचे, पुलिस ने बिजली की तरह फुर्ती दिखाते हुए घेराबंदी कर ली और एक युवक को बाइक समेत मौके पर ही दबोच लिया। हालांकि दूसरा युवक पुलिस को चकमा द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.