कन्नौज, नवम्बर 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौली में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों और तमंचे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए असलहे लहराकर चले गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्राम नौली निवासी सत्यम पुत्र प्रवीण कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 नवंबर को वह अपनी बाइक चालू करने जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ दबंगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। यह भी पढ़ें- Orai News: बकरी पर बाइक चढ़ाने का विरोध पड़ा भारी, युवक को पीटा आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर सभी ने एकराय होकर लाठी-डंडों और ...