Kannauj News: पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, धमकी देकर भागे
कन्नौज, सितम्बर 19 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोवर्धनी तिराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। बसीरापुर भाट निवासी बबलू पुत्र श्रीराम ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर की दोपहर वह गोवर्धनी तिराहे पर खड़ा था। इसी दौरान गांव के मोहन पुत्र भगवानदास और मिथिलेश पुत्र चेतराम वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों और थप्पड़ों से उसकी पिटाई कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय दोनों जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.