कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। गुलरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर गाली-गलौज करने और दो वाहनों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी अंशी यादव पत्नी चंद्रमोहन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब 9:15 बजे हिमांशु यादव, विश्वेश्वर दयाल, रूबी और प्रियंका उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि चारों पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। इससे घबराकर पीड़िता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपितों ने घर के बाहर खड़े दो वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना क...