कन्नौज, सितम्बर 18 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। चपुन्ना क्षेत्र के गांव जरिहापुर में आयोजित पीडीए पंचायत में फतेहपुर लोकसभा के पूर्व सांसद विशम्बर प्रसाद निषाद ने शिरकत कर समाज के लोगों को एकजुट होने का आवाहन किया। कार्यक्रम में उन्होंने विशेष रूप से बाथम समाज को संबोधित करते हुए आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी सरकार बनाने पर जोर दिया। पूर्व सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने वीरांगना फूलन देवी का उल्लेख करते हुए कहा कि वह समाज के लिए प्रेरणा स्रोत रही हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी पर लगे मुकदमों को वापस लेकर उन्हें सम्मान दिलाया और सांसद बनने का अवसर दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: पीडीए चौपाल में स...