Kannauj News: पीओपी की चमक के बीच मिट्टी की मूर्तियों का जलवा, कई जिलो तक पहुंच रही ठठिया की कला
कन्नौज, नवम्बर 7 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। दीपावली पर बाजारों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्तियों की मांग बढ़ने लगी है। पीओपी से बनी आकर्षक और रंग-बिरंगी मूर्तियों के बीच पारंपरिक मिट्टी की हस्तनिर्मित प्रतिमाओं का आकर्षण अब भी बरकरार है। ठठिया के कारीगरों की कलाकारी का हुनर आसपास के कई जनपदों तक पहुंच रहा है। हालांकि इस बार मूर्ति कारोबार में पिछले साल के मुकाबले करीब 50 हजार रुपये की गिरावट आई है। कस्बे के बल्लापुर्वा निवासी मूर्तिकार गुड्डू प्रजापति वर्षों से मिट्टी की मूर्तियां बनाने के पुश्तैनी काम से जुड़े हैं। उनके हाथों से तैयार गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की मांग ठठिया के अलावा आसपास के कस्बों और दूसरे जनपदों में भी है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: चीन की सजावटी लाइटों को टक्कर दे रहीं मेक इन इंडिया लाइटें, बदल रही र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.