Kannauj News: पीएनबी शाखा में लोहे की रॉड से शाखा प्रबंधक का सिर फोड़ा, कर्मचारियों ने बचाई जान
कन्नौज, जुलाई 2 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुर्सी स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) शाखा में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति हाथ में लोहे की रॉड लेकर बैंक के अंदर घुस आया और शाखा प्रबंधक पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में शाखा प्रबंधक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। बैंक कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों ने तत्परता दिखाते हुए बीच-बचाव किया और हमलावर को काबू में लेकर शाखा प्रबंधक की जान बचाई। घटना से बैंक परिसर में दहशत फैल गई और कुछ देर तक बैंक का कामकाज भी प्रभावित रहा। बैंक कर्मचारी आशीष कुमार यादव द्वारा ठठिया पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब दो बजे शाखा प्रबंधक आशुतोष मिश्रा अपने कक्ष में नियमित शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति हाथ में लोहे की रॉड लेकर बैंक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.