कन्नौज, जुलाई 27 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के चंदरपुर गांव निवासी निर्भय (17) सोमवार को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती अपने पिता रवींद्र सिंह को देखने जा रहा था। जब वह दिलू नगला गांव मोड़ के पास पहुंचा, तभी किसी वाहन ने पीछे से उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पहुंचे उसके साथी इलाज को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...