Kannauj News: पिता और भाई की मौत से तनाव में युवक ने तालाब में लगाई छलांग, मौत
कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Kannauj News: जलालाबाद। कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के मैकुपुरवा गांव निवासी 30 वर्षीय मोहित कुमार यादव ने पिता और भाई की मौत से तनाव में आकर तालाब में छलांग लगा दी। बुधवार सुबह उसका शव भुरजानी गांव के पास स्थित तालाब में पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मोहित कुमार यादव पुत्र विजय बहादुर यादव के परिजनों के अनुसार, करीब चार माह के भीतर उसके पिता विजय बहादुर यादव और भाई सर्वेश की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दोनों की मौत के बाद से मोहित तनाव में रहता था। बुधवार सुबह वह भुरजानी गांव के पास स्थित तालाब की ओर गया। आशंका है कि इसी दौरान उसने तालाब में छलांग लगा दी। बाद में उसका शव तालाब में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.