कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक काले रंग के पिट्ठू बैग में तमंचा-कारतूस लेकर भवरगाढ़ा की ओर से आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की तो युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में बैग से देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम संतोष मिश्र निवासी गुटैया खेड़ा बताया। आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...