कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददता। कोतवाली क्षेत्र के खैरनगर रोड पर माहतेपुर्वा के सामने पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को देख आसपास के ग्रामीण दौड पडे। ग्रामीणों ने बाइक सवार को एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर मुख्यालय भेज दिया। सौरिख थाना क्षेत्र के संजयनगर मोहल्ला निवासी संजीव कुमार (38) पुत्र शिवरतन किसी काम को लेकर बाइक से मंगलवार को खैरनगर क्षेत्र में गया था। दोपहर को उसी रोड पर जा रहे एक पिकअप ने माहतेपुर्वा गांव के सामने उसके टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। द...