Kannauj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चचेरे भाई ने अस्पताल में तोड़ा दम
कन्नौज, अगस्त 26 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ईंटखारी गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 17 वर्षीय किशोर की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया। युवक की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पहले ठठिया रोड चौराहे पर पिकअप को रोककर जाम लगा दिया। बाद में मेडिकल कॉलेज के गेट पर भी हंगामा किया। सीओ और कोतवाल के कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। तालग्राम थाना क्षेत्र के चचियापुर गांव निवासी शिवम (17) अपने पड़ोसी चचेरे भाई पुष्पेन्द्र (17) पुत्र स्व. खुशीराम के साथ बाइक से कानपुर देहात के विषधन थाना क्षेत्र स्थित परसापुर्वा गांव में अपनी बुआ के घर जा रहा था। ईंटखारी गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.