Kannauj News: पालिका में अवैध वसूली और महंगे करों के खिलाफ धरना
कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद में भवन कर, जल कर तथा बेनामा, वसीयत व विरासत दर्ज कराने के नाम पर अवैध धन वसूली के मामले को लेकर सभासदों ने धरना प्रदर्शन किया। सभासदों ने अपनी मांगों को लेकर पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे को ज्ञापन सौंप तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उत्तर प्रदेश सभासद एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हिमांक त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका परिषद के अंतर्गत भवन एवं जल कर की वर्तमान दरें आम नागरिकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रही हैं। साथ ही बेनामा, वसीयत एवं विरासत के आधार पर नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया में भी अवैध धन उगाही की जा रही है। पहले यह प्रक्रिया टेंडर के माध्यम से होती थी, लेकिन वर्तमान में कार्यकारी अधिकारी द्वारा हर भवन/दुकान के नाम पर दो हजार से पांच हजार रुपये तक अवैध वसूली की जा रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.