Kannauj News: पानी और गिलास मांगने को लेकर विवाद, रात में घर में घुसकर पीटा
कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: ठठिया। खामा गांव निवासी सर्वेश कुमार पुत्र भइयालाल वाल्मीकि ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे पड़ोसी गोविंद और रवि शराब पीने के लिए उनके घर पहुंचे और उनकी मां सोनतारा से पानी व गिलास मांगने लगे। मना करने पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सर्वेश के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची मां को भी पीटने का आरोप है। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे रोहित, गोविंद, रवि और विष्णु के घर में घुसकर दोबारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.