कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: चपुन्ना, संवाददाता। विकास खंड स्तरीय 'मेरे सपनों का भारत' पोस्टर एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पांच उत्कृष्ट पेंटिंग जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित की गईं। इनमें कंपोजिट विद्यालय रेरीरामपुर की निधि, आलमशाहपुरवा की प्रिया, उच्च प्राथमिक विद्यालय हसेरन के सुशांत, कांकरकुई की गुंजन और उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्राहिमपुर के प्रतीक शामिल हैं। खंड शिक्षा अधिकारी हसेरन विश्वनाथ पाठक ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता एआरपी उपेंद्र प्रताप, तेजपाल सिंह एवं अबरार की देखरेख में हुई। इस दौरान शिक्षक शिवमंगल सिंह, सुरेशचंद्र, ब्रजपाल सिंह, विनय, जनार्दन मिश्रा व आजाद पटेल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मेरे सपनों क...