कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: तिर्वा। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के बिसैनेपुर्वा गांव निवासी 11 वर्षीय अर्जित पांच दिन बाद भी लापता है। देवेंद्र राजपूत का बेटा गांव के बाहर खेलने गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों सहित संभावित स्थानों पर तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस तिर्वा और इंदरगढ़ में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। किशोर का पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं। पिता ने बच्चे के गलत हाथों में पड़ने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...