कन्नौज, सितम्बर 19 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बा क्षेत्र के पांचवें दिन टड़ा रायपुर स्थित गोपाल गार्डन में चल रहे गणेश महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्ति और आस्था के माहौल में पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पंचायत चेयरमैन राहुल गुप्ता ने प्रभु श्री गजानन महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दिव्य आरती उतारी और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि गणेश महोत्सव सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। इस दौरान सभासद संतोष प्रजापति, रामलीला अध्यक्ष नितेंद्र बिहारी हजेला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दो पंडालों में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे आयोजन समिति द्...