Kannauj News: पशुपालक से मारपीट कर तीन भैंसें चोरी
कन्नौज, अक्टूबर 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दिनों निगोह गांव में चार घरों में चोरी की घटना के बाद बुधवार की रात शंकरपुर रोड पर पशुपालक से मारपीट कर तीन भैंस चोरी होने का मामला सामने आया है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से क्षेत्रीय लोगों में दहशत है और पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की देर रात करीब 12 बजे चोर शंकरपुर रोड निवासी पवन कुमार के हाते की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। उस समय पवन हाते में सो रहा था। चोरों ने उनके साथ मारपीट की और हाते में बंधी तीन भैंस खोलकर ले गए। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक गाड़ी की आवाजाही दिखाई देने की बात सामने आई है। इस मामले में पीडि़त ने घटना के तुरंत बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी और फिर इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.