Kannauj News: पर्वों पर सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग
कन्नौज, अगस्त 21 -- Kannauj News: गुरसहायगंज।आगामी पर्वों पर सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए पालिका ईओ तथा बिजली विभाग के एसडीओ को ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि बुधवार को ईद के मिलादुनवी का पर्व है। पर्व के मद्देनजर नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ मुख्य मार्गो पर चूना डलवाया जाए। तथा आवारा जानवरों को नगर में घुसने से रोकने तथा जुलूसे मोहम्मदी में लगने वाले टेन्टों पर पानी की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। इसके अलावा बिजली विभाग के एसडीओ को भी एक ज्ञापन दिया गया है जिसमें बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही कुछ मार्गों पर लटक रहे बिजली केबल को ठीक करने की मांग की गई है। इस मौके पर मुनीर कुरैशी, अजमल, हिप्पी फारूकी, चाँद मियाँ, रफीक आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.