कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ। क्षेत्र के हसनपुर सानी गांव में कृष्णा फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कृष्णा फाउंडेशन की प्रबंधक रंजू सिंह लकी ने बताया कि पौधरोपण अभियान पिछले कई वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है। क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पौधे रोपित कर उनकी देखभाल के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी नियमित देखभाल करना जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...