Kannauj News: परेड में अनुशासन परखा, शस्त्र अभ्यास कराया
कन्नौज, अगस्त 21 -- Kannauj News: कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की अनुशासन और ड्रिल दक्षता परखी। एसपी ने परेड की सलामी लेने के बाद टोलीवार ड्रिल कराई और परेड में एकरूपता बनाए रखने पर जोर दिया। ड्रिल में सुधार की जरूरत महसूस होने पर उन्होंने प्रभारी पुलिस लाइन को इसे और बेहतर तरीके से कराने के निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों से शस्त्र अभ्यास भी कराया गया। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। परिवहन शाखा पहुंचकर उन्होंने परिसर में खड़े पुलिस वाहनों की जानकारी ली और उनके रखरखाव के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड, पुलिस कैंटीन, बैरक, स्टोर रूम, भोजनालय, कंट्रोल रूम, जिम और य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.