Kannauj News: परिजनों को न्याय नहीं मिला, तो होगा आंदोलन
कन्नौज, नवम्बर 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। दीपावली के दिन अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शनिवार को सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन कानपुर के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल मृतक अधिवक्ता के घर पहुंचा और परिजनों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि अधिवक्ता के परिजनों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन किया जाएगा। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत अग्निहोत्री तथा टैक्स बार एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष संतोष कुमार सक्सेना के नेतृत्व में कानपुर के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को मृतक अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी के आवास पर पहुंचा, अधिवक्ताओं ने उनके पिता व अन्य परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.