कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती और जागरूकता दोनों की तैयारी की है। अपर जिलाधिकारी देवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट से आठ प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन सभी विकासखंडों के गांवों में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके बताएंगे। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि पराली जलाने पर दो एकड़ से कम भूमि वाले किसान पर पांच हजार, दो से पांच एकड़ तक दस हजार और पांच एकड़ से अधिक भूमि पर 30 हजार रुपये तक पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...