कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। परफ्यूम पार्क में छह माह से लंबित चार भूखंडों की रजिस्ट्री को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित रजिस्ट्री प्रकरणों में अब किसी भी तरह की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक मामले के निस्तारण की समय-सीमा तय कर प्रक्रिया पूरी कराई जाए। निवेश मित्र पोर्टल अपडेट होते ही सभी आवश्यक औपचारिकताएं तत्काल पूरी कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना की समीक्षा के दौरान जिले को वित्तीय वर्ष 2026-27 में मिले 400 प्रशिक्षुओं के लक्ष्य को पूरा करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Champawat News: उद्योग स्थापना की प्रक्रिय...