कन्नौज, जुलाई 30 -- Kannauj News: छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-34 मोहननगला निगोह अंडरपास के सामने स्थित एक परचून एवं पशु आहार की दुकान में चोरों ने देर रात घुसकर नकदी चोरी कर ली। पीडि़त अमर सिंह पुत्र स्व.देवी सिंह निवासी रामपुर निगोह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने परिवार के साथ वहां पर निवास करता है, तथा मकान में ही दुकान संचालित करता है। 15 जुलाई की रात करीब 1:30 बजे वह अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहा था। इसी दौरान चोर दुकान की पीछे की दीवार के सहारे अंदर घुस गए। चोरों ने सबसे पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढक दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद काउंटर में बनी गुल्लक में रखे लगभग 20 से 25 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए।सुबह दुकान खोलने पर काउंटर में रखी नकदी गायब मिली, जिसके बाद अमर सिंह...