कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। पट्टे की जमीन पर कब्जे के विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर घर में घुसकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। मारपीट में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है। थाना क्षेत्र के रौंसापुर गांव निवासी सुधीर सिंह पुत्र श्रीराम ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पास वर्ष 2015 में आवंटित करीब तीन बिस्वा भूमि का पट्टा है। आरोप है कि गांव के ही एक परिवार के पांच लोग उक्त भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने पट्टे की जमीन पर बंधी उसकी भैंस को खोलकर भगा दिया। सुधीर सिंह का आरोप है कि भैंस खोलने...