कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के बेबी मार्केट में स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान पर पक्का बिल मांगने पर दुकानदार व संग्रह अमीन के बीच नोकझोंक हो गई। दुकानदार ने अमीन के साथ गाली-गलौज कर उसको मौके से भगा दिया। मामले में संग्रह अमीन ने दुकानदार समेत तीन के खिलाफ मुकदूमा दर्ज कराया है। तिर्वा तहसील में तैनात संग्रह अमीन सुखलाल ने कोतवाली में दुकानदार सचिन, अशोक व उसके एक अन्य साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 सितबंर को उन्होने बेबी मार्केट में स्थित सचिन की इलेक्ट्रानिक की दुकान से दो डिजिटल सेट बाॅक्स खरीदे थे। उन्होने दुकानदार से जब पक्का बिल मांगा, तो दुकानदार ने उनसे बाद में बिल लेने को कहा। 28 सितबंर को जब वह दोबारा बिल लेने पहुंचे, तो सचिन से उनकी नोकझोंक हो गई। दु...