Kannauj News: पंचायत सहायकों को वितरित किए गए सहजन के पौधे
कन्नौज, जुलाई 14 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय के सभागार में वन विभाग द्वारा सहजन भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान पंचायत सहायकों के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य लोगों को भी सहजन के पौधे वितरित किए गए। अधिकारियों ने सहजन के पौधों के औषधीय गुणों और पर्यावरण के लिए उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सभी से पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण तैयार करने का संकल्प है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में लाभार्थियों को बांटे सहजन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.