Kannauj News: पंचायत भवन से सामान चोरी, रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, जुलाई 26 -- Kannauj News: छिबरामऊ। ग्राम पंचायत कपूरपुर के पंचायत भवन में हुई चोरी की करीब 18 दिन बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। पंचायत प्रशासक राजमीर खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 7 जुलाई की रात पंचायत भवन का ताला तोडक़र चोर इन्वर्टर, दो बैटरियां, दो मेगापिक्सल सीसीटीवी डीवीआर तथा कैमरों के अन्य उपकरण चोरी कर ले गए थे। घटना की जानकारी होने पर काफी तलाश की गई, लेकिन सामान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 26 जुलाई को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रवेंद्र सिंह को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.