Kannauj News: पंचायत घर में डांस का मामला सही, सचिव समेत तीन पर कार्रवाई की संस्तुति
कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अल्हनापुर के चठिया गांव स्थित पंचायतघर परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में प्रशासनिक जांच पूरी हो गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दीपंकर आर्य ने मामले की जांच के लिए प्रभारी एडीओ पंचायत मृदुल दुबे और एडीओ समाज कल्याण शिशुपाल सिंह की संयुक्त टीम गठित की थी। जांच टीम ने पंचायतघर का निरीक्षण करने के साथ ही स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई। जांच रिपोर्ट में वायरल वीडियो और पंचायतघर परिसर के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर ग्राम पंचायत सचिव विनीत द्विवेदी, पंचायत सहायक कोमल तथा ग्राम प्रशासक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.