कन्नौज, जुलाई 8 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपूरपुर का पंचायतघर गांव से कुछ दूर तालग्राम रोड किनारे बना हुआ है। बीती रात चोरों ने पंचायतघर का गेट तोडक़र लाखों रूपये कीमत का सामान पार कर दिया। इस घटना की कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। ग्राम पंचायत प्रशासक राजमीर खां ने बताया कि ग्राम पंचायत के पंचायतघर में बीती रात चोरों ने मेन गेट तोडक़र लगभग 2 लाख रूपये का सामान चोरी कर लिया, जिसमें कंप्यूटर सिस्टम, मॉनीटर, माउस, प्रिंटर, डिस्प्ले, राउटर, डीवीआर, तीन सीसीटीवी कैमरे, इनवर्टर, डबल बैटरी, फर्नीचर, स्टील पाइप, फर्दा चोरी कर ली। इसके साथ पीवीसी गेट और ताले तोड़ दिए। यह भी पढ़ें- Mau News: शटर का ताला काटकर 2 लाख के तांबे के तार सहित सामान चोरी उन्होंने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। मालूम हो कि इस ...