Kannauj News: नौकरी दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपये लेने का आरोप, रुपये मांगने पर दंपती से मारपीट
कन्नौज, सितम्बर 2 -- Kannauj News: कन्नौज। कार चालक को कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.60 लाख रुपये सिक्योरिटी के नाम पर लेने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने और रुपये वापस मांगने पर मारपीट कर महिला से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला सेधलाल निवासी अवधेश कुमार ने न्यायालय में गुहार लगाते हुए बताया कि वह धर्मेंद्र सिंह चौहान की कार चलाता है और इसके एवज में उसे 12 हजार रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। आरोप है कि कन्नौज न्यायालय आने के दौरान उसकी मुलाकात कानपुर कल्याणपुर इंदिरा नगर निवासी कार मालिक के भाई संजीव कुमार चौहान और उनकी पत्नी अनीता चौहान से हुई। दोनों ने उसे अपनी कंपनी में नौकरी दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.