कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नेहरू कॉलेज में गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत स्वच्छता समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर किया। इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.बबिता यादव ने कहा कि स्वच्छ परिवेश हमें तमाम बीमारियों से बचाता है। पर्यावरण को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। स्वच्छ वातावरण से शुद्ध हवा मिलती है और प्रदूषण कम होता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ कचरे का उचित प्रबंधन करना जरूरी है। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचें, प्लास्टिक रैपर कूड़ेदान में डालें और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाएं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वयं स्वच्छता अपनाने त...