Kannauj News: नीलगाय से टकराई बाइक, पूर्व बीडीसी का पुत्र घायल
कन्नौज, जुलाई 11 -- Kannauj News: ताहपुर, संवाददाता। तालग्राम-ताहपुर मार्ग पर शुक्रवार देर रात नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के ताहपुर गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य के 25 वर्षीय पुत्र शिवकिशोर उर्फ पतन्ने शुक्रवार देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तालग्राम-ताहपुर मार्ग पर पुखरावा गांव के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई। इससे बाइक सीधे नीलगाय से टकरा गई और शिवकिशोर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.