Kannauj News: नीम का पेड़ काटने के विरोध में किसान को धमकाया
कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगला लक्ष्मण गांव निवासी किसान शिवराज सिंह ने खेत में लगे नीम के पेड़ों को काटने का विरोध करने पर कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, शिवराज सिंह के खेत में करीब 500 मीटर दूर नीम के पेड़ लगे हुए हैं। आरोप है कि 8 अक्टूबर की रात करीब नौ बजे कुछ लोग खेत पर पहुंचे और नीम के पेड़ों को काटने लगे। इसी दौरान किसान शिवराज सिंह खेत पर पहुंच गए। उन्होंने पेड़ों को काटने का विरोध किया और बताया कि यह पेड़ उनके खेत में लगे हैं। आरोप है कि विरोध करने के बावजूद लोग पेड़ काटने पर आमादा रहे। इसके बाद किसान बिना कुछ कहे वहां से घर लौट गया। पीडि़त किसान ने पुलिस से मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.