Kannauj News: नीट में सफलता पाने वाले विद्यार्थियों व अभिभावकों का हुआ सम्मान
कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सेंट पॉल्स स्कूल लालकपुर में नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं अवनी, प्रसंग, रुद्रांश, अर्जुन एवं सिद्धि को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इन विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर सफलता प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि विद्यालय का भी गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर सफल विद्यार्थियों के माता-पिता को भी उनके निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे अभिभावकों का समर्पण और शिक्षकों का मार्ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.