कन्नौज, अगस्त 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने अपनी टीम के साथ मोहल्ला इब्राहिमगंज स्थित शिक्षक शैलेश मिश्रा के आवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री निधि मिश्रा को नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर सम्मानित किया। संगठन पदाधिकारियों ने निधि को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आनंद गुप्ता ने कहा कि निधि की सफलता पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है और उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मनोज दीक्षित, रॉबिन मिश्रा, नीरज भाटिया, जिला जीएसटी संयोजक प्रवीण गुप्ता एडवोकेट, नगर अध्यक्ष गौरव गोयल, नगर महामंत्री राहुल शर्मा, नगर उपाध्यक्ष उमेश राठौर, शिवम अग्रवाल, डॉ. रजनीश दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सि...