कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर चालक को नींद आने से तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गया। हादसे में चालक और सहचालक बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की सुरक्षा टीम ने आवश्यक कार्रवाई कर यातायात सुचारू कराया। थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 166 600 पर गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यह हादसा हुआ। राजस्थान के अलवर जिले के रहने वाले चालक रामकेश पुत्र लालाराम और सहचालक गिरधारी लाल मीणा पुत्र गोरेलाल गुजरात से ट्रेलर में प्लाईवुड लादकर नेपालगंज जा रहे थे। रास्ते में चालक को नींद आने से ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गया। हादसे की सूचना पर डीएसएसजी पीआरवी और यूपीडा की सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची। सहायक सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमा...