Kannauj News: निलंबन के बाद आगे नहीं बढ़ी जांच, चार दिन बीते, नहीं पहुंची टीम
कन्नौज, जुलाई 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सौरिख विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय बझेड़ी में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई विभागीय कार्रवाई अब जांच में हो रही देरी के कारण सवालों के घेरे में है। वीडियो सामने आने के बाद बीएसए संदीप सिंह ने दोनों संबंधित शिक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया था। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच के लिए उमर्दा के एबीएसए विपिन कुमार और मधुलिका बाजपेई की दो सदस्यीय टीम गठित कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। हालांकि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी जांच टीम के विद्यालय नहीं पहुंचने से शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जांच में हो रही देरी से तरह-तरह की चर्चाओं को बल मिल रहा है और पूरे मामले की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.