Kannauj News: निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद बेची तो होगी एफआईआर
कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए तहसील सभागार में एसडीएम की मौजूदगी में जिला कृषि अधिकारी ने निजी खाद के थोक विक्रेताओं के साथ बैठक की। बैठक में खाद की बिक्री को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोई भी विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद की बिक्री नहीं करेगा। जिला कृषि अधिकारी ने विक्रेताओं को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसानों से खाद के निर्धारित मूल्य से एक भी रुपया अधिक वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं, नियमों का उल्लंघन करने और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर खाद बेंचने वालों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। बैठक में खाद की उपलब्धता, बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.