Kannauj News: निःशुल्क नेत्र शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 105 ऑपरेशन के लिए चयनित
कन्नौज, नवम्बर 22 -- निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में चौधरी राम मोहन लाल गहोई की पुण्य स्मृति में वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण का निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 213 मरीजों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। चिकित्सकों ने इनमें से 105 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया। चयनित मरीजों को उपचार के लिए कानपुर भेजा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार तिर्वा अभिषेक मिश्रा और नायब तहसीलदार सतीश कनौजिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में शंकरा नेत्र चिकित्सालय कानपुर की चिकित्सा टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। टीम में डॉ. हर्षदीप, पूजा कनौजिया, आकांक्षा, ज्योति पाल, कल्पना, संघप्रिय वर्मा और गौरव शामिल रहे। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.