कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: चपुन्ना, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर करना में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेलते समय तीन वर्षीय मासूम बच्चा अचानक गहरे नाले में गिर गया। जिसमें डूबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजपुर करना गांव निवासी सत्यपाल यादव का तीन वर्षीय पुत्र अर्जित बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे घर से खेलते हुए बाहर निकला था। काफी देर तक जब बच्चा वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे बाद परिजनों को जानकारी मिली कि अर्जित घर के समीप स्थित नाले में गिर गया है। आनन-फानन में जब तक ग्रामीण और परिजन बच्चे को बाहर निकालते, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे की खबर मिलते ही मां पारुल यादव बदहवास होकर गिर पड़ीं। वहीं बड़ी बहन गहना...