कन्नौज, जुलाई 26 -- Kannauj News: छिबरामऊ। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ेपुर में जर्जर नालियों और जल निकासी की बदहाल व्यवस्था से ग्रामीणों के मकानों को नुकसान पहुंचने लगा है। इससे गुस्सा आए ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और उनके प्रतिनिधि की अनदेखी के कारण वर्षों से टूटी नालियों की न तो मरम्मत कराई गई और न ही नियमित सफाई हुई। इससे गंदा पानी मकानों की नींव तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शिशुपाल के मकान का लेंटर चटक गया है और दीवारों में बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। नरेश चंद्र पुत्र लाखन सिंह ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज शिशुपाल, जय प्रकाश, अतर सिंह, रामचंद्र, कृष्णपाल, बृजेश, सुरेश चंद्र, सरि...