कन्नौज, जुलाई 26 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। विकासखंड की ग्राम पंचायत अलीपुर में सौरिख-नादेमऊ व अलीपुर रोड पर पिछले कई महीनों से नालियों की साफ-सफाई न होने के कारण बरसात शुरू होते ही जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। सडक़ों और गलियों में गंदा पानी भर जाने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय निवासी ज्ञान सिंह, रामजीवन, अशोक कुमार और धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नालियों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित बीमार...