Kannauj News: नालियों की सफाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी, किया प्रदर्शन
कन्नौज, अगस्त 27 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिघौली के मजरा बैरागपुर में नालियों की सफाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नियमित साफ-सफाई कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि काफी समय से सफाई कर्मचारी गांव में नालियों की सफाई करने नहीं पहुंचा है। बरसात के मौसम में नालियों में गंदा पानी जमा होने से जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि नालियों की सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप बढऩे की आशंका है। इससे डेंगू, मलेरिया समेत संचारी रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल नालियों की सफाई कराने और गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव मृदुल दुबे ने बताया कि बड़ा राजस्व गांव होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.