Kannauj News: नाला निर्माण न होने से जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
कन्नौज, जुलाई 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरायसुंदर के ग्रामीण पिछले काफी समय से जलभराव की गंभीर समस्या से परेशान हैं। गांव में जिला पंचायत की ओर से प्रस्तावित नाले का निर्माण कार्य अब तक शुरू न होने के कारण बरसात का पानी गलियों और रास्तों में जमा हो रहा है। इससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गंदगी फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। घरों के बाहर पानी भरा रहने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। साथ ही मच्छरों का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.