कन्नौज, नवम्बर 15 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे शताब्दी वर्ष एवं नारी वर्ष 2026 के अंतर्गत नारी जागरण और सशक्तीकरण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिस समाज में नारी का उत्थान होता है, वहां भारतीय संस्कृति का भी उत्थान होता है। जब तक देश की नारियां जागरूक होकर अपनी शक्ति और सामथ्र्य को नहीं पहचानेंगी, तब तक देश का संपूर्ण विकास संभव नहीं है। नारी जागरण से ही युग परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्य अतिथि नेहरू महाविद्यालय की सचिव समाज सेविका इंदिरा दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश बेहद आवश्यक है। माताओं, बहनों और बेटियों को पहले स्वयं संस्कारवान बनना होगा, तभी परिवार और देश संस्कारवान बन सकेगा। सरिता द्विव...