Kannauj News: नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। त्योहारों के मद्देनजर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शनिवार को यातायात पुलिस ने ठठिया रोड और गांधी चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नाबालिगों के ई-रिक्शा चलाने पर कार्रवाई की गई। यातायात उपनिरीक्षक अरशद ने बताया कि पांच ई-रिक्शा चालकों के परिजनों को बुलाकर वाहन सौंपे गए और बच्चों को दोबारा ई-रिक्शा न देने की हिदायत दी गई। चेतावनी दी गई कि दोबारा नाबालिगों के वाहन चलाते मिलने पर उन्हें जब्त किया जाएगा। अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों के चालान किए गए, जबकि दो मोटरसाइकिल सीज कर कोतवाली में खड़ी कराई गईं। पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों को वाहन न देने और चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.